Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2021

Rani Karnavati Sends Rakhi To Humayun । Mughal Empror Humayun

खानवा जंग में बाबर से हारने के बाद राणा सांगा जख़्मी हालत में बच निकले, जंग में मुग़लों से तो बच गए लेकिन राणा सांगा को उनके ही राजपूत सामंतों ने ज़हर देकर मार डाला।  राणा सांगा की मौत के बाद उनके पत्नी रानी कर्णावती ने बेटे उदय सिंह को गद्दी पर बैठाकर सत्ता संभालने की कोशिश की लेकिन ज़्यादा दिन शासन नही कर सकीं राजपूत सामन्तों ने रानी कर्णावती को सत्ता से हटाने के लिए गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह को निमन्त्रण भेजा। सुल्तान बहादुर शाह चित्तोड़ पर हमले के निकल पड़ा, ये ख़बर रानी कर्णवती को भी पहुच गयी।  रानी कर्णावती ने राखी भेजकर मुग़ल बादशाह हुमायूं से मदद मांगी, चिट्ठी मिलते ही हुमायूं ने अपना बंगाल अभियान अधूरा छोड़कर चित्तोड़ का रुख किया। वह जमाना हाथी-घोड़ों की सवारी का था सेना को साथ लेकर सैकड़ों किमी की दूरी तय करना आसान नहीं था और उसमें वक्त लगना लाज़मी भी था। हुमायूं चित्तौड़ पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 8 मार्च 1535 में गुजरात के सुल्तान बहादुरशाह ने चित्तौड़गढ़ के किले पर हमला कर दिया था। रानी कर्णवती ने जौहर कर आग में समा चुकी थीं। जब यह खबर बादशाह हुमायूं तक पहुंची

हिन्दी दिवस स्पेशल

निज भाषा उन्नति अहे, सब उन्नति के मूल .. भारतेंदु हरिश्चन्द्र ने लिखा था, डेढ़ सौ साल पहले। तब वो एक बन्द दुनिया थी। ये दुनिया आगे आने वाले वक्त में खुलने वाली थी, ग्लोबलाइज होने वाली थी। कलोनियलिज्म के दौर में कालोनियल ताकतों ने बन्दूक के जोर पर अपना राजनैतिक प्रभुत्व जमाया। दुनिया के बड़े हिस्से में अंग्रेजी, फ्रेंच, पुर्तगीज, और डच फैली। इस दौड़ में आखिरकार अंग्रेज इसमे सबसे आगे रहे, नतीजा अंग्रेजी भी दुनिया मे आगे रही। अंग्रेजो ने दुनिया लूटी, धन लूटा और लूट लिया दुनिया का ज्ञान और इतिहास। खोजा भी, जीता भी और खुलकर प्रशंसा कीजिये, कि संरक्षित भी किया। लंदन का विक्टोरिया और अल्बर्ट म्यूजियम, नेशनल म्यूजियम, नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम, और नेशनल आर्काइव में.. इजिप्ट से इंडिया तक, दुनिया का इतिहास बाइज्जत सुरक्षित रखा है। दोस्ती दुश्मनी, गर्व शर्म से परे चले। बगैर लाग लपेट के ब्रिटिश फौजी को नोचते टीपू का शेर विक्टोरिया म्यूजियम में तमीज से संरक्षित है। रोसेटा स्टोन वहां संरक्षित है। इसके मुकाबले कभी कलकत्ता या काहिरा के धूल फांकते म्यूजियम देखिये। अलमारियों में बेतरतीब ठुंसे अर्टिफेक्ट