Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #mahatmagandhi

‘मुग़लों’ पर बोस और शिवाजी ने जो लिखा, वो संघ पढ़े तो आँख खुले

-------------------------------------------------------  देश में इस समय इतिहास को बदलने, इतिहास का पुनर्लेखन करने और खासकर मुगल सल्तनत के दौर को टारगेट करने की धूम मची हुई है। आरएसएस और भाजपा के पास सत्ता है और उन्होंने अपने मकसद को पूरा कर दिखाया है। लेकिन पत्रकार पंकज श्रीवास्तव ने सत्य हिन्दी पर लिखा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस और छत्रपति शिवाजी की जो राय मुगल शासनकाल के बारे में रही है संघी और भाजपाई उसे कैसे झुठला सकते हैं।  आज़ाद हिंद फ़ौज के शीर्ष कमांडर बतौर नेताजी सुभाषचंद्र बोस 26 सितंबर 1943 को रंगून पहुँचे और वहाँ उन्होंने अंतिम मुग़ल सम्राट बहादुरशाह ज़फ़र के मज़ार पर सजदा किया। यही नहीं, मज़ार पर 50 हज़ार रुपये बतौर नज़राना भी चढ़ाया। नेताजी की नज़र में बहादुर शाह ज़फ़र आज़ादी की पहली लड़ाई की नायक ही नहीं उस महान मुग़ल वंश के अंतिम शासक थे जिसने भारतीय इतिहास में एक ‘गौरवशाली अध्याय’ जोड़ा था। नेताजी ने अंग्रज़ों को जवाब देते हुए कहा था-“अशोक के क़रीब एक हज़ार साल बाद भारत एक बार फिर गुप्त सम्राटों के राज्य में उत्कर्ष के चरम पर पहुँच गया। उसके नौ सौ साल बाद एक...

दरगाह में तोड़फोड़ और गांधी जी की मौत के पीछे का रहस्य

पहली तस्वीर गांधी जी के क़त्ल के तीन दिन पहले की। दंगाइयों ने महरौली में हज़रत बख्तियार काकी रहमतुल्लाह एलैह के दरगाह में तोड़ फोड़ की और एक हिस्से में आग लगा दी थी। डर की वजह से लाखों मुसलमान पलायन कर रहे थे गांधी जी उन्हें समझाने पहुचे थे। अपनी ज़मीन अपना घर छोड़कर कहीं ना जाएं सबकुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन कुछ भी ठीक नही हुआ। ना तो महरौली में मुसलमान रहे और ना ही गांधी जी तीन दिन बाद 30 जनवरी 1948 को गांधी जी का क़त्ल कर दिया गया। हिंदूवादी संगठन हमेशा से आतंकी गोडसे का बचाव करते आए हैं तर्क देते है की गांधी ने देश का बंटवारा कराया था इसलिए गोडसे ने मारा। इनसे कोई पूछे की 1946 और 1944 में गोडसे ने गांधी पर चाकू से जानलेवा हमला किया तब कौन सा बंटवारा हुआ था? हत्या के बाद गृह मंत्री सरदार पटेल ने गोलवलकर को लिखे एक पत्र में साफ तौर पर कहा था कि ‘उनके सभी भाषण सांप्रदायिक जहर से भरे थे। इस जहर के परिणामस्वरुप देश को गांधीजी के प्राणों की क्षति उठानी पड़ी और कुछ हिंदूवादी संगठन के लोगों ने गांधीजी की मृत्यु के बाद खुशी जाहिर की और मिठाइयां बांटीं। Tariq Azeem Tanha 

गांधी जयंती पर ये लेख पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका से भारत आये मुझे ढाई साल हो चुके हैं।  इसका चौथाई समय मैनें भारतीय रेलों के  तीसरे दर्जे में सफर करते गुजारा है। यह मेरी चॉइस थी, जिससे आम भारतीय यात्रियों से मिलने, बात करने का अवसर मिलता है। लाहौर से कलकत्ता और कराची से केरल तक सफर किया, और भारत के सभी रेलवे सिस्टम में यात्रा कर चुका हूँ। उनके अफसरों को यात्रियों की अवस्था पर कई पत्र भी लिखे हैं। अब वक्त है कि यह बात प्रेस और जनता तक भी पहुचाई जाये।  इस महीने 12 तारीख को मैनें बॉम्बे से मद्रास का टिकट लिया, जिसमे 13 रुपए 9 आने चुकाए। डिब्बे में 22 यात्रियों के लिए सिर्फ बैठने की सीट थी।  मुझे दो रातों का सफर करना था, लेकिन शायिका नही थी। पूना आते आते 22 लोग भर चुके थे, लेकिन इसलिए कि कुछ तगड़े लोग औरों को घुसने नही दे रहे थे। बैठे बैठे हम कुछ सो पाए,  पर रायचूर के बाद स्थिति गम्भीर हो गयी। लोग घुसते गए। रोकने वालों को रेलवे के आड़े हाथों लिया और डिब्बे में पैसेंजर ठूंस दिए। एक मेमन व्यापारी ने ज्यादा विरोध किया तो कर्मचारियों ने पहले उसे पकड़कर इन्सल्ट किया, फिर टर्मिनल आने पर अफसरों को सौप दिया। ज...