Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Tariq Azeem Tanha

बनहेरा टांडा का नौजवान: शबाब की सरमस्ती या मुस्तक़बिल की तामीर? | तारिक़ अज़ीम 'तनहा' | Banhera Tanda

बनहेरा टांडा का नौजवान: शबाब की सरमस्ती या मुस्तक़बिल की तामीर? |  एक गाँव की फ़िक्र , नौजवानों की ग़फ़लत और ज़ेहन की वीरानी का सवाल तहरीर: तारिक़ अज़ीम ' तनहा ' किसी बस्ती की अस्ल पहचान उसके बुलंद मकानों , वसीअ सड़कों , चमकती गाड़ियों और लोगों के ज़ाहिरी ठाठ-बाठ से नहीं होती , बल्कि उसके अफ़्कार , इल्म , किरदार और नस्ल-ए-नौ की फ़िक्री सतह से होती है। जिस बस्ती के नौजवानों के सीने में बुलंद ख़्वाब , ज़ेहन में सवाल , निगाहों में बसीरत और दिल में कुछ कर गुज़रने का जज़्बा मौजूद हो , उस बस्ती का मुस्तक़बिल पुरउम्मीद होता है। लेकिन जहाँ शबाब तो हो , सरगर्मी तो हो , जिस्मानी नुमाइश का शौक़ तो हो , मगर इल्म की तलब , फ़िक्र की गहराई और मुस्तक़बिल की तामीर का एहसास कमज़ोर पड़ने लगे , वहाँ ठहरकर अपने सामूहिक मिज़ाज का मुहासबा करना ज़रूरी हो जाता है। मेरा गाँव बनहेरा टांडा है। इस मिट्टी से मेरी वाबस्तगी महज़ पैदाइश या रिहाइश का रिश्ता नहीं , बल्कि एक जज़्बाती और फ़िक्री रिश्ता भी है। इसी बस्ती की गलियों में लोग बड़े होते हैं , इसी की आबोहवा में बच्चों के ख़्वाब परवान चढ़ते हैं और इ...

हिज्राँ की रात है तो उजाला भी चाहिए | ग़ज़ल — तारिक़ अज़ीम 'तनहा'

हिज्राँ की रात है तो उजाला भी चाहिए — तारिक़ अज़ीम 'तनहा' की ग़ज़ल और तशरीह शायर: तारिक़ अज़ीम 'तनहा' सिन्फ़: ग़ज़ल ज़बान: उर्दू-फ़ारसी आमेज़ हिंदुस्तानी मौज़ू: इश्क़, हिज्र, इंसानी ख़्वाहिश, किरदार, रूहानियत, रुस्वाई और जुनूँ ग़ज़ल — देवनागरी लिपि हिज्राँ की रात है तो उजाला भी चाहिए, अश्क़ों का नूर आँख से बहना भी चाहिए। यूँ तो तेरी ज़बाँ पे है जन्नत की आरज़ू, चेहरे से तेरे लगता है दुनिया भी चाहिए। मंज़िल का शौक़ दे दिया तो हौसला भी दे, ये मैंने कब कहा मुझे रास्ता भी चाहिए। हुस्न-ओ-जमाल आपका काफ़ी नहीं जनाब, किरदार का ये फूल महकना भी चाहिए। हर शै में तू अयाँ है तो पर्दा है किस लिए, नज़रों को अब मेरी तेरा जल्वा भी चाहिए। रुस्वाइयों का ताज तो सर पर सजा लिया, अब इसके साथ थोड़ा-सा चर्चा भी चाहिए। 'तनहा' किसी मक़ाम पे ठहरा नहीं है इश्क़, इसको जुनूँ के साथ तमाशा भी चाहिए। — तारिक़ अज़ीम 'तनहा' Ghazal in Roman Urdu Hijraan ki raat hai to ujaala bhi chahiye, Ashkon ka noor aankh se behna bhi chahiye. Yoon to teri zabaan pe hai jannat...

पायल भटनागर की वायरल ग़ज़ल का अरूज़ी जायज़ा | वज़्न, बहर और तक़्तीअ की पड़ताल | Payal Bhatnagar | Tariq Azeem Tanha

वायरल ग़ज़ल बनाम फ़न्न-ए-शायरी: पायल भटनागर की ग़ज़ल का वज़्न और अरकान की कसौटी पर जायज़ा क्या किसी ग़ज़ल का लोकप्रिय हो जाना उसके फ़न्नी ऐबों को भी ख़ूबी में बदल देता है? क्या दिल को छू लेने वाले अशआर के लिए बहर की पाबंदी से आज़ादी ली जा सकती है? और क्या किसी शेर की मक़बूलियत ही उसकी शायरी होने की सबसे बड़ी दलील है? सोशल मीडिया के इस दौर में शायरी की दुनिया पहले के मुक़ाबले कहीं ज़्यादा वसीअ हो गई है। अब किसी शायर को अपनी बात लोगों तक पहुँचाने के लिए किसी बड़े मुशायरे, अदबी रिसाले या नामवर शायर की ताईद का मोहताज नहीं रहना पड़ता। एक वीडियो, एक अच्छी आवाज़, दिल को छू लेने वाला मिसरा और मुनासिब संगीत, कभी-कभी इतना ही किसी कलाम को लाखों लोगों तक पहुँचाने के लिए काफ़ी होता है। मगर इस नई दुनिया में एक सवाल अपनी पूरी अहमियत के साथ मौजूद है: क्या किसी कलाम का वायरल होना और उसका फ़न्नी तौर पर मुकम्मल होना एक ही बात है? इसी सवाल के हवाले से पायल भटनागर जी की इन दिनों चर्चा में रहने वाली ग़ज़ल का जायज़ा लेना दिलचस्प होगा। उनकी ग़ज़ल के कुछ अशआर ज़िंदगी, मौत, यादों, मोहब्बत और इंस...

दो बार बिकने वाला वो ग़ुलाम, जो दिल्ली के तख़्त पर बैठा और सल्तनत-ए-दिल्ली की बुनियाद रख गया

दो बार बिकने वाला वो ‘ग़ुलाम’ जो दिल्ली के तख़्त पर बैठा और सल्तनत-ए-मुस्लिम की बुनियाद रख गया क़ुतबुद्दीन ऐबक तुर्कों के मशहूर ‘ऐबक’ क़बीले से ताल्लुक़ रखते थे। "ऐबक" तुर्की ज़बान का लफ़्ज़ है, जिसका मानी है "माह का मालिक" यानी "चाँद का स्वामी"। मुवर्रिख़ीन बयान करते हैं कि इस क़बीले के मर्द व ख़वातीन अपने हुस्न-ओ-जमाल के लिए मशहूर थे, लेकिन क़ुतबुद्दीन ऐबक इस एतिबार से अपने क़बीले के दूसरे अफ़राद जैसे ख़ूबसूरत नहीं थे। आज से तक़रीबन आठ सौ बरस पहले अफ़ग़ानिस्तान में सुल्तान मुईज़ुद्दीन मोहम्मद ग़ौरी की हुकूमत थी। सुल्तान अपनी ऐश-ओ-इश्रत भरी ज़िंदगी के साथ-साथ अहल-ए-दरबार, मशीरों, उमरा और ग़ुलामों की क़द्रदानी के लिए भी जाना जाता था। उसके दरबार में एक ऐसा ग़ुलाम भी मौजूद था जिसने सुल्तान की तरफ़ से इनायत किए गए ख़ज़ाने को अपने पास रखने के बजाय महल के बाहर खड़े पहरेदारों, मुफ़लिसों और ज़रूरतमंदों में तक़सीम कर दिया। उसकी इस दरियादिली ने अहल-ए-सल्तनत को हैरतज़दा कर दिया। यह वाक़िआ चर्चा का मौज़ू बना और आख़िरकार उसकी ख़बर ख़ुद सुल्तान तक जा पहुँ...