Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #dilipkumar

साहिर और जावेद साहब का दिलचस्प वाक़या

एक दौर था.. जब जावेद अख़्तर के दिन मुश्किल में गुज़र रहे थे ।  ऐसे में उन्होंने साहिर से मदद लेने का फैसला किया। फोन किया और वक़्त लेकर उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे। उस दिन साहिर ने जावेद के चेहरे पर उदासी देखी और कहा, “आओ नौजवान, क्या हाल हैं, उदास हो?”  जावेद ने बताया कि दिन मुश्किल चल रहे हैं, पैसे खत्म होने वाले हैं..  उन्होंने साहिर से कहा कि अगर वो उन्हें कहीं काम दिला दें तो बहुत एहसान होगा। जावेद अख़्तर बताते हैं कि साहिर साहब की एक अजीब आदत थी, वो जब परेशान होते थे तो पैंट की पिछली जेब से छोटी सी कंघी निकलकर बालों पर फिराने लगते थे। जब मन में कुछ उलझा होता था तो बाल सुलझाने लगते थे। उस वक्त भी उन्होंने वही किया। कुछ देर तक सोचते रहे फिर अपने उसी जाने-पहचाने अंदाज़ में बोले, “ज़रूर नौजवान, फ़कीर देखेगा क्या कर सकता है”। फिर पास रखी मेज़ की तरफ इशारा करके कहा, “हमने भी बुरे दिन देखें हैं नौजवान, फिलहाल ये ले लो, देखते हैं क्या हो सकता है”, जावेद अख़्तर ने देखा तो मेज़ पर दो सौ रुपए रखे हुए थे। वो चाहते तो पैसे मेरे हाथ पर भी रख सकते थे, लेकिन ये उस आदमी की सेंसिटिविटी...

ख़य्याम की कहानी मुगले-आज़म की ज़बानी

बॉलिवुड की सदाबहार फ़िल्म "मुग़ल ए आज़म" का मशहूर डायलॉग दिलीप कुमार ने कहा है - "अगर उमर खय्याम की रूबाई सुनहरे वर्क के बजाए पथरीली ज़मीन पर लिख दी जाए तो क्या उसके माने बदल जाएंगे?" उमर खय्याम जो फ़ारसी के मशहूर शायर होने के साथ बहुत बड़े गणितज्ञ भी थे, इनपर Manoj Abhigyan  ने पोस्ट लिखा है पढिए - खय्याम को हम उनकी चार लाइनों में लिखी जाने वाली खास कविता, रुबाईयों के लिए जानते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि साहित्य के अलावा गणित में विशेष रुचि रखने वाले खय्याम ने ज्यामितीय बीजगणित की शुरुआत की और अल्जेब्रा से जुड़े इक्वेशंस के ज्यामिति से जुड़े हल प्रस्तुत किए? खय्याम के सिद्धांतों में हाइपरबोला और वृत्त जैसी ज्यामितीय रचनाओं की मदद से क्यूबिक इक्वेंशंस का हल भी शामिल है. खय्याम ने अपने अवलोकन में बताया कि क्यूबिक समीकरणों के कई समाधान हो सकते हैं, साथ ही साथ द्विघात समीकरणों को हल करने के लिए उनके तरीके भी हो सकते हैं. अंतरिक्ष और ज्योतिष से जुड़ाव के चलते उमर खय्याम ने एक प्रकाश वर्ष की दूरी दशमलव के छह बिन्दुओं तक पता लगाया. खय्याम ने इस आधार पर एक ...