Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #shayari #urdushayari #hindishayari #tariqazeemtanha #mohdtariqazim #tariqazeemtanha

आया कहाँ से था वो

आया कहाँ से था वो और किधर वो गया था, वो शख़्स जिस्मे-वक़्त पर मानिंदे-हवा था। होता है क्या मक़तलों में सब देख रहा था, मैं अपने जिस्म से निकलके कुछ दूर खड़ा था। सबका यहाँ पे इश्क़ अलहदा है जाँ-बा-जाँ, तुम्हें इश्क़ कोई और हमें कुछ और हुआ था। वो कौन था जो मुझमें बिछड़ गया है आज, वो कौन था जो मुझमें मानिंदे-क़ज़ा था। बहने लगा वो आँख से चश्मों की तरह फिर, जो अश्क़ मेरी पलकों पे कई रोज़ रुका था। कुछ भी नहीं है यहाँ हमें हासिल-ए-ज़िंदगी, बस माज़ी के दरीचों में कुछ ठहरा हुआ था। खुद पर न तारी कीजियो दौलत के दुःख हज़ार, हर शख़्स जहाने-फ़ानी से 'तनहा' गया था। तारिक़ अज़ीम 'तनहा'