Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #metaphysics

Does God Exist 4

मेरी नज़र में हाल में हुई नास्तिक–आस्तिक बहस, जिसमें Javed Akhtar और एक मौलवी आमने–सामने थे, उसे “जीत–हार” की तरह देखना ही मूल समस्या है। असली प्रश्न यह है कि कौन-सी सोच इंसान को इंसान बनाती है और कौन-सी सोच उसे भीड़ में बदल देती है। आज जिस आस्तिकता का सबसे ज़्यादा प्रचार है, वह ज़्यादातर religion-based आस्तिकता है—जो कठोर है, डर पर टिकी है और आदेश–पालन को ही धर्म मानती है। यही वह सोच है जिसने इतिहास में सबसे ज़्यादा हिंसा को जन्म दिया। धर्म के नाम पर क़त्लेआम, अलगाव और नफ़रत इसी मानसिकता की उपज हैं। इसके ठीक उलट, spirituality (आध्यात्मिकता) प्रेम, दया और करुणा के माध्यम से ईश्वर तक पहुँचने की बात करती है। आध्यात्मिक दृष्टि कहती है कि ईश्वर बाहर नहीं, हर जीव के भीतर है। जब ईश्वर हर प्राणी में है, तो किसी को कष्ट देना, किसी की हत्या करना—ईश्वर से दूरी नहीं तो और क्या है? यही कारण है कि दुनिया के सच्चे आध्यात्मिक संत हमेशा सत्ता और धर्मसत्ता की आँखों में खटकते रहे। Kabir ने कहा—“कंकर-पाथर जोड़ि के मस्जिद लई बनाय”—तो पंडित भी नाराज़ हुए और मुल्ला भी। Gautama Buddha ने कर्मकांड, यज्ञ और जा...

Does God Exist | Javed Akhter | Mufti Shamail - Lallantop

जावेद अख़्तर साहब के फैंस क्लब को जोर का झटका लगा है। इन्हें अपने मठाधीश की ऐसी दुर्गति की उम्मीद नहीं थी। मिथुन के फैंस मिथुन को पिटता हुआ नहीं देख सकते।  जिस प्रकार जावेद साहब पूरी डिबेट में दाएं बाएं की बाते करते रहे वैसे ही ये लोग भी कर रहे हैं। इनको लगा था अंसार रज़ा जैसा कोई 5 हजारी डिबेट करने आएगा जिसे जावेद साहब भिगोकर, फिर धो पटककर और अंत में निचोड़कर सूखा देंगे। लेकिन उल्टा हो गया। कमेंट्री करना और मैदान में उतरकर खेलना दोनो बातों में अंतर है। जावेद साहब इतने समय तक कमेंट्री कर रहे थे। एक मंच मिल जाता था जिसपर चढ़कर माइक पकड़ा हाथ मे और अपनी सुंदर शैली में कुछ भी बोलो बदले में सुनो तालियों की गड़गड़ाहट। उसमें आपसे क्रॉस क्वेश्चन करने वाला और आपके सवाल का जवाब देने वाला नहीं होता है। सिर्फ सुनने वाले लोग होते हैं। बड़ा ही आसान और मज़ेदार काम है।  जावेद साहब के पास दो तरह के फैंस क्लब है। एक तो उनके लॉजिक का फैन और एक है उनके गीत उनकी रचनाओं का फैन.. गीत ग़ज़ल के फैंस पता नहीं कहाँ गए, लॉजिक के फैंस बड़ी संख्या में नज़र आ रहे हैं जो कल की डिबेट के बाद बौखलाए से शिकस्त महसूस किये घू...