Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #GlobalEconomy

दुनिया जंग के मुहाने पर नहीं… बयानियों के जाल में क़ैद है

यह जो फिज़ा में एक बेचैनी सी तैर रही है, यह महज़ ख़बरों का शोर नहीं… बल्कि बयानियों की वो धुंध है, जिसमें हक़ीक़त की शक्ल धुंधली पड़ जाती है। कहा जा रहा है कि क्यूबा अंधेरों में डूब चुका है, अमेरिका ने उसकी सांसें रोक दी हैं, और रूस एक तेल से भरे जहाज़ के साथ मैदान में उतर आया है मानो बस एक चिंगारी बाकी है और दुनिया जंग-ए-अज़ीम की आग में झुलस जाएगी। मगर सवाल यह है कि क्या मंज़रनामा वाक़ई इतना सीधा और सादा है? क्यूबा की हालत बेशक नाज़ुक है। बरसों की पाबंदियां, कमज़ोर मआशियत और ईंधन की किल्लत ने वहां के निज़ाम-ए-ज़िंदगी को हिला कर रख दिया है। अस्पतालों की रौशनी मंद है, सड़कों पर सन्नाटा है, और अवाम एक गैर-यक़ीनी कल के साए में जी रही है। लेकिन यह तस्वीर एक-रुख़ी नहीं… यह मुकम्मल तबाही नहीं, बल्कि लंबे दबाव का नतीजा है, जिसे सनसनीख़ेज़ अल्फ़ाज़ में “अंधेरे में डूबा मुल्क” बना दिया गया है। फिर आता है रूसी जहाज़ का क़िस्सा, एक ऐसा बयानिया जिसे इस तरह पेश किया जा रहा है जैसे अमेरिका के पास दो ही रास्ते बचे हों: या तो जहाज़ रोके और जंग मोल ले, या उसे जाने दे और अपनी साख गंवा दे। हालांकि हक़ीक़...

सिनो हक़ीक़त बनाम हिंदुस्तानी तखय्युल: तामीर (Development) की दौड़ में हम कहाँ खड़े हैं?

चाइना हमसे कितना आगे है, 50 साल, सौ साल या 500 सौ साल? जो लोग टीवी को ज्ञान और खबरों का श्रोत मान लिए वे न सिर्फ अपना बल्कि अनजाने में इस देश और आने वाली पीढ़ी का भविष्य खराब कर रहे हैं। सच तो यह है कि हमारी सरकार कुछ कर ही नहीं रही है सिवाय टीवी शोज और प्रोपेगंडा के। इस टीवी शो और प्रोपेगंडा के सबसे बड़े ग्राहक अंधभक्त है, ऐसे अंधभक जो आज भी इस भ्रम में जी रहे हैं कि केवल टीवी पर बकलोली करने से, नारा गढ़ने, प्रोपेगंडा और नैरेटिव बनाने से देश आगे बढ़ सकता है। लेकिन सच्चाई यह है कि आज के समय में वही देश आगे बढ़ रहा है, जो धर्म जाती और नफरत की राजनीति से बाहर निकल कर, अंधविश्वास और पाखंड से बाहर निकल कर विज्ञान, टेक्नोलॉजी, रिसोर्स डेवलपमेंट, स्किल्ड डेवलपमेंट, वर्कफोर्स और मजबूत शिक्षा व्यवस्था पर काम कर रहा है। चीन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। आज अगर आप बाजार में जाएं, किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान चाहे वह मोबाइल हो, कंप्यूटर हो या उनके चिप हो, उसको देखें, तो उसमें ज्यादा से ज्यादा चीन के सामान मिलेंगे। चीन ने क्या कुछ नहीं किया है, इंसान की जरूरतों के लिए हर एक सामान का एडवांस लेवल पर रिसर्...

एक जंग, सौ असरात: तेल, बाज़ार और सियासत का तूफ़ान

ईरान पर हमले के दस दिन बाद अब सूरत-ए-हाल ख़ौफ़नाक होती जा रही है। बाज़ार पर एक अजीब सा ख़ौफ़ तारी है। जिस सेन्सेक्स और निफ्टी को Donald Trump के टैरिफ़ भी डेढ़ साल में ज़्यादा हिला न सके, उसी बाज़ार को इस जंग ने सिर्फ़ एक हफ़्ते में हिला कर रख दिया। जंग से पहले अगर कोई कहता कि निफ्टी 24000 से नीचे जाएगा तो लोग उसे दीवाना समझते, मगर आज निफ्टी उस सतह से नीचे जा चुका है और किसी को हैरत भी नहीं हो रही। रिज़र्व बैंक रुपया सँभालने में मुश्किल महसूस कर रहा है और सुबह-सुबह ही रुपया अपनी नई पस्त-तरीन सतह पर पहुँच गया। कच्चा तेल (Crude Oil) जो कभी 100 डॉलर पर पहुँचने को कोह-ए-एवरेस्ट समझा जाता था, आज आराम से 120 डॉलर के क़रीब पहुँच चुका है। हिसाब कहता है कि अगर कच्चा तेल एक डॉलर भी महँगा हो जाए तो भारत के आयाती बिल में लगभग 16 हज़ार करोड़ रुपये का इज़ाफ़ा हो जाता है। सोचिए जब तेल 65–70 डॉलर से बढ़कर 120 डॉलर तक पहुँच गया है तो इसका असर कितना संगीन होगा। अगर ये जंग एक महीना और जारी रहती है, तो शदीद महँगाई और ज़रूरी अशिया की किल्लत से इंकार नहीं किया जा सकता। ईरान के रहबर-ए-आला Ali Kha...