Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #historyhoursocial

Sultan Alauddin Khilji | सुल्तान अलाउद्दीन ख़िलजी

क़ुतुबमीनार के सहन में मौजूद ये कब्र सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की है आज के दिन ही, 4 जनवरी 1316 ई. को दिल्ली में 50 साल की उम्र में उनकी वफ़ात हो गयी थी। सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी को हिंदुस्तान को मंगोल हमलावरों से बचाने के अलावा उनकी इन्तेजामि इस्लाहात, मेहसुलात और सल्तनत में कीमतों पर कंट्रोल समेत ढेरों काम के लिए याद किया जाता है।     जब सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने हुकूमत संभाली थी तब मंगलों ने दुनिया भर में अफरा-तफरी मचा रखी थी। ख़्वारज़्म से लेकर ईरान, इराक समेत बगदाद जैसे बड़े शहर को मंगोलो ने खाक में मिला दिया था। अब जब मंगोल हिंदुस्तान को रौंदते हुए मंगोलिया जाने की कोशिस कर रहे थे। तब अलाउद्दीन खिलजी ने अपनी जहानत से उनकी कोशिशों को नाकाम बना दिया। और मंगोलों से हुयी एक झड़प के बाद 8000 मंगोलो के सर को कलम कर के दिल्ली में उस वक्त बन रहे सीरी फोर्ट के मीनारों में चुनवा दिया, और मंगोलो को तजाकिस्तान के रास्ते से होकर गुजरने के लिए मजबूर कर दिया।    इसके अलावा सुल्तान बनते ही अलाउद्दीन खिलजी ने सबसे पहले टैक्स सिस्टम को सुधारा उन्होंने सिस्टम से बिचौलि...