Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #history

साईकल चलाना आज से 20 साल पहले बहुत रोमांच भरा क्यों होता था?

हमारे जमाने में साइकिल तीन चरणों में सीखी जाती थी ,  पहला चरण   -   कैंची  दूसरा चरण    -   डंडा  तीसरा चरण   -   गद्दी ... *तब साइकिल की ऊंचाई 24 इंच हुआ करती थी जो खड़े होने पर हमारे कंधे के बराबर आती थी ऐसी साइकिल से गद्दी चलाना मुनासिब नहीं होता था।* *"कैंची" वो कला होती थी जहां हम साइकिल के फ़्रेम में बने त्रिकोण के बीच घुस कर दोनो पैरों को दोनो पैडल पर रख कर चलाते थे*। और जब हम ऐसे चलाते थे तो अपना सीना तान कर टेढ़ा होकर हैंडिल के पीछे से चेहरा बाहर निकाल लेते थे, और *"क्लींङ क्लींङ" करके घंटी इसलिए बजाते थे ताकी लोग बाग़ देख सकें की लड़का साईकिल दौड़ा रहा है* । *आज की पीढ़ी इस "एडवेंचर" से महरूम है उन्हे नही पता की आठ दस साल की उमर में 24 इंच की साइकिल चलाना "जहाज" उड़ाने जैसा होता था*। हमने ना जाने कितने दफे अपने *घुटने और मुंह तोड़वाए है* और गज़ब की बात ये है कि *तब दर्द भी नही होता था,* गिरने के बाद चारो तरफ देख कर चुपचाप खड़े हो जाते थे अपना हाफ कच्छा पोंछते हुए। अब तकनीकी ने बहुत तरक्क़ी क...

पाकिस्तान के बनने की पीछे की हक़ीक़त । हिन्दू-मुस्लिम एकता । अंग्रेज़ी हुक़ूमत

पाकिस्तान बनाने के पीछे मुस्लिमों की अलगाववादी सोच को दोष देते मैंने बहुत से लोगों को देखा है, इन बातों को सुनकर तो मुस्लिमों के प्रति ही अविश्वास और उनके राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता पर संदेह स्वाभाविक ही उभरता है ....पर इतिहास का थोड़ी सी गहनता से अध्ययन कीजिए .... आपको 1857 की क्रांति मे हिन्दू जनता के हित के लिए अनेकों मुस्लिम शासकों, मुस्लिम सेनानियों और मुस्लिम धार्मिक विद्वानों के अंग्रेज़ों के विरुद्ध संघर्ष का भी वर्णन मिलेगा फिर उस क्रांति की असफलता के बाद दण्ड स्वरूप अंग्रेज़ों द्वारा हजारों की संख्या मे मुस्लिम नागरिकों और मुस्लिम विद्वानों के नरसंहार का भी जिक्र भी मिलेगा, और इसके बाद "हिन्दू पुनरूत्थानवाद" का भी ज़िक्र मिलेगा जिसमें भारत को हिन्दु राष्ट्र बनाने के लिए मुस्लिम विरोधी व्यक्तव्यों, और कृत्यों की बाढ़ सी लग गई थी, मुस्लिमों को बुरा भला कहने का फैशन बना लिया गया था, उसी समय “हिन्दी, हिन्दू, हिन्दुस्तान” के नारे और गौ रक्षिणी समितियों का गठन किया गया था जो ब्रितानी उपनिवेश भारत मे मुस्लिमों के विरुद्ध हिंसा फैलाने का मुख्य कारण बन गए थे उस...