Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #darululoomdeoband

Does God Exist क्या खुदा का कोई वजूद है?

जब हम दुनिया को देखते हैं, तो हमें बहुत-सी चीज़ें नज़र आती हैं, इंसान, पेड़, जानवर, पहाड़, सितारे, लेकिन दार्शनिक लोग चीज़ों को सिर्फ़ देखते नहीं, बल्कि यह पूछते हैं कि ये हैं ही क्यों ??? इब्ने सीना ने भी यही सवाल उठाया, और फिर उसका जवाब ढूंढने के क्रम में इब्ने सीना ने existence को तीन भागों में बाँटा, 1 - Impossible Being (ممتنع الوجود) 2 - Contingent Being (ممکن الوجود) 3 - Necessary Being (واجب الوجود) अब प्रश्न उठता है ये Impossible Being क्या होता है? कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिनका होना ही possible नहीं होता, जैसे... चौकोर वृत्त (square circle), शादीशुदा कुंवारा (married bachelor), इन चीज़ों में खुद ही contradiction है, क्योंकि कोई चौकोर चीज़ गोल नहीं हो सकती, कोई शादी शुदा व्यक्ति कुंवारा नहीं हो सकता, इनका न होना पूरी तरह clear है, इब्ने सीना ऐसी चीज़ों को कहते हैं Impossible Being (Mumtani‘ al-Wujood), यानी जो exist ही नहीं कर सकती, जिनके बारे में सोच भी लेना logical गलती है, अब हम अपने आसपास देखें, आप exist करते हैं, मैं exist करता हूँ, ये धरती और आसमान exist करते हैं, लेकिन ...