Skip to main content

होली स्पेशल

बाद-ए-नौ-बहार चली आ गयी हैं अब होली,
खिली हैं हर एक कली आ गयी हैं अब होली!

सभी लोग मस्त हैं, अब नाचते हैं गाते हैं,
तुम भी झूमो अपनी गली आ गयी हैं अब होली!

रंग भी बिखरते हैं, बिखरते हैं ये जो कपड़ो पर,
बढ़ती हैं मुहब्बत दिली आ गयी हैं अब होली!

पिचकारी-ओ-गुलाल, करते नारंग-ओ-सरसब्ज़,
हिंद की सूरत इसमें मिली आ गयी हैं अब होली!

जानता हूँ मैं 'तनहा' नहीं हूँ अभी ग़ज़ल-गो मैं,
गीत बन फिर ग़ज़ल चली आ गयी हैं अब होली!

तारिक़ अज़ीम 'तनहा'


Comments

Popular posts from this blog

फिल्मी गानों की तकती बहर पार्ट-1

फ़िल्मी गानों की तकती के कुछ उदाहरण ....           1222 1222 1222 1222                             ( hazaj musamman salim ) (१) -#बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है |       -#किसी पत्थर की मूरत से महोब्बत का इरादा है       -#भरी दुनियां में आके दिल को समझाने कहाँ जाएँ       -#चलो इक बार फिर से अजनबी बन जाएँ हम दोनों       *ये मेरा प्रेम पत्र पढ़ कर , कि तुम नाराज न होना       -#कभी पलकों में आंसू हैं कभी लब पे शिकायत है |        -#  ख़ुदा भी आस्मां से जब ज़मीं पर देखता होगा        *ज़रा नज़रों से कह दो जी निशाना चूक न जाए |        *मुहब्बत ही न समझे वो जालिम प्यार क्या जाने |        *हजारों ख्वाहिशें इतनी कि हर ख्वाहि...

सामान तुक वाले शब्द

४ वर्ण के तुकांत शब्द : - छोहगर ३ वर्ण के तुकांत शब्द : - छोहगर २ वर्ण के तुकांत शब्द : - अँखिगर अगर अगर-बगर अग्गरअचगर अजगर अजागर अठोंगर अतिजागर अनागर अपगर अभिजागर असगर आकबती लं...