Skip to main content

Kitna haseen hain

कितना हसी हैं मौसमें-बहार आज की शाम,
आ रही हैं आसमाँ से फुआर आज की शाम!

ये बुँदे बारिश की गुमाँ करती होगी खुदपर,
भीग रहा हैं इनमे मेरा यार आज की शाम!

ये ठंडी हवाये, ये फ़िज़ा कहाँ से आ रही हैं,
यूँ भी हैं अपना दिल दो चार आज की शाम!

पूछा था किसी ने ग़ज़ल में मेहनत हैं क्या,
निकली जिस्म से खू की धार आज की शाम!

इन्हें नहाने दे, भीग जाने दे पूरी ही तरह,
रोकना इन्हें  होगा नागवार आज की शाम!

उसकी खुशबु आ रही हैं वो पास ही हैं कहीं,
आई हैं हवा लेके उसका तार आज की शाम!

ये खुशनुमा शाम काश यही रुके तो मज़ा है,
ना रुकी तो दिल होगा बेज़ार आज की शाम!

जमीन-ए-हिन्द अगर मांगेगी खून मुझसे,
तो मैं हूँ जान देने को तैयार आज की शाम!

गुनगुना रहे हैं मेरे दोस्त भी गीत बारिश के,
गाकर ये भी हो गये गीतकार आज की शाम!

मैंने एकबार कहा की उठो सब एक हो जाओ,
पसीना-पसीना है सरकार आज की शाम!

जिंदगी हैं दोस्ताना गले सबसे मिलते चलो,
दोस्ती में ना लाओ तलवार आज की शाम!

शायद यूँ मैं बैठ गया हूँ आज बालकनी में,
काश हो जाए उसका दीदार आज की शाम!

चाँद नज़र उतारता होगा मेरी फलक से ही,
दुनिया में हैं कोई कलमकार आज की शाम!

ये शाम हसीन होने का फलसफा हैं शायद,
लिख दिए हैं बहुत अश्आर आज की शाम!

ना 'तनहा' किसी को अच्छा लगे ना बेहतर,
क्योकि वो खुद में हैं खुद्दार आज की शाम!


तारिक़ अज़ीम 'तनहा'

Comments

Popular posts from this blog

फिल्मी गानों की तकती बहर पार्ट-1

फ़िल्मी गानों की तकती के कुछ उदाहरण ....           1222 1222 1222 1222                             ( hazaj musamman salim ) (१) -#बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है |       -#किसी पत्थर की मूरत से महोब्बत का इरादा है       -#भरी दुनियां में आके दिल को समझाने कहाँ जाएँ       -#चलो इक बार फिर से अजनबी बन जाएँ हम दोनों       *ये मेरा प्रेम पत्र पढ़ कर , कि तुम नाराज न होना       -#कभी पलकों में आंसू हैं कभी लब पे शिकायत है |        -#  ख़ुदा भी आस्मां से जब ज़मीं पर देखता होगा        *ज़रा नज़रों से कह दो जी निशाना चूक न जाए |        *मुहब्बत ही न समझे वो जालिम प्यार क्या जाने |        *हजारों ख्वाहिशें इतनी कि हर ख्वाहि...

उर्दू लफ़्ज़ों के हिंदी सरल अर्थ

उर्दू शब्दों के सरल हिन्दी पर्याय अक़्ल = बुद्धि, तर्क, ज्ञान, मति, प्रज्ञा, मस्तिष्क, ग्यान, अकबर = सबसे महान, महानतम, महत्तम, अकसर = अधिकतर, बहुत बार, बहुधा, विशेषकर, प्रायः, लगभग, स...

बनहेरा टांडा का नौजवान: शबाब की सरमस्ती या मुस्तक़बिल की तामीर? | तारिक़ अज़ीम 'तनहा' | Banhera Tanda

बनहेरा टांडा का नौजवान: शबाब की सरमस्ती या मुस्तक़बिल की तामीर? |  एक गाँव की फ़िक्र , नौजवानों की ग़फ़लत और ज़ेहन की वीरानी का सवाल तहरीर: तारिक़ अज़ीम ' तनहा ' किसी बस्ती की अस्ल पहचान उसके बुलंद मकानों , वसीअ सड़कों , चमकती गाड़ियों और लोगों के ज़ाहिरी ठाठ-बाठ से नहीं होती , बल्कि उसके अफ़्कार , इल्म , किरदार और नस्ल-ए-नौ की फ़िक्री सतह से होती है। जिस बस्ती के नौजवानों के सीने में बुलंद ख़्वाब , ज़ेहन में सवाल , निगाहों में बसीरत और दिल में कुछ कर गुज़रने का जज़्बा मौजूद हो , उस बस्ती का मुस्तक़बिल पुरउम्मीद होता है। लेकिन जहाँ शबाब तो हो , सरगर्मी तो हो , जिस्मानी नुमाइश का शौक़ तो हो , मगर इल्म की तलब , फ़िक्र की गहराई और मुस्तक़बिल की तामीर का एहसास कमज़ोर पड़ने लगे , वहाँ ठहरकर अपने सामूहिक मिज़ाज का मुहासबा करना ज़रूरी हो जाता है। मेरा गाँव बनहेरा टांडा है। इस मिट्टी से मेरी वाबस्तगी महज़ पैदाइश या रिहाइश का रिश्ता नहीं , बल्कि एक जज़्बाती और फ़िक्री रिश्ता भी है। इसी बस्ती की गलियों में लोग बड़े होते हैं , इसी की आबोहवा में बच्चों के ख़्वाब परवान चढ़ते हैं और इ...