Skip to main content

मुश्किल हैं...

बड़ा मुश्किल हैं दिल की हर बात कहना,
जैसा रात को दिन, दिन को रात कहना!

हर जख्म दिल का उसका ही नाम लेता हैं,
कहीं वो मिले तो मुझसे मुलाकात कहना!

सच्चाई कड़वी होती हैं, रिश्ते तोड़ देती हैं,
सच जब भी कहना नरमी के साथ कहना।

पूरा दिन लेक्चर करके टूट जाना और फिर,
रात को कलम से कागज़ पर जज़बात कहना!

रोता है 'तनहा' ग़म-ए-जुदाई में इस कदर,
होती हैं आँखों से खून की बरसात कहना।

तारिक़ अज़ीम 'तनहा'

Comments

Popular posts from this blog

फिल्मी गानों की तकती बहर पार्ट-1

फ़िल्मी गानों की तकती के कुछ उदाहरण ....           1222 1222 1222 1222                             ( hazaj musamman salim ) (१) -#बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है |       -#किसी पत्थर की मूरत से महोब्बत का इरादा है       -#भरी दुनियां में आके दिल को समझाने कहाँ जाएँ       -#चलो इक बार फिर से अजनबी बन जाएँ हम दोनों       *ये मेरा प्रेम पत्र पढ़ कर , कि तुम नाराज न होना       -#कभी पलकों में आंसू हैं कभी लब पे शिकायत है |        -#  ख़ुदा भी आस्मां से जब ज़मीं पर देखता होगा        *ज़रा नज़रों से कह दो जी निशाना चूक न जाए |        *मुहब्बत ही न समझे वो जालिम प्यार क्या जाने |        *हजारों ख्वाहिशें इतनी कि हर ख्वाहि...

सामान तुक वाले शब्द

४ वर्ण के तुकांत शब्द : - छोहगर ३ वर्ण के तुकांत शब्द : - छोहगर २ वर्ण के तुकांत शब्द : - अँखिगर अगर अगर-बगर अग्गरअचगर अजगर अजागर अठोंगर अतिजागर अनागर अपगर अभिजागर असगर आकबती लं...