Skip to main content

यादो के आईने

यादो    के   आईने   में  तुझे   सुबहो-शाम  देखूँ,
कहकर   तेरे  तस्सवुर   पे  मैं  भी  कलाम  देखूँ।

घर    से    निकलके रोज़   जाता  हूँ   मैं  किधर,
पीछा  अपना  करके वो मंज़िल-ओ-मकाम देखूँ।

लबरेज़  हैं   ये   खातिर तेरे उफ़क-ए-सितम से,
और  अहले-कालिब  को छलनी सरे-शाम देखूँ।

तू  नज़र  तो  आ ऐ जाँ, ये मेरे दिल की हैं फुगाँ,
तुझे  देखने  को जालिम  तेरा दर-ओ-बाम देखूँ।

ये  जो आराइशे-ग़म हैं, ये हैं जमाले-इश्क़ यारो,
तुम  मेरी  गिरिया   देखो,  मैं इश्के-अंजाम देखूँ।

दौरे-हाज़िर  में  'तनहा', ये  हैं जीने  का सलीक़ा,
तुम  अपना  काम   देखो, मैं  अपना  काम देखूँ।

तारिक़ अज़ीम 'तनहा'

Comments

Popular posts from this blog

फिल्मी गानों की तकती बहर पार्ट-1

फ़िल्मी गानों की तकती के कुछ उदाहरण ....           1222 1222 1222 1222                             ( hazaj musamman salim ) (१) -#बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है |       -#किसी पत्थर की मूरत से महोब्बत का इरादा है       -#भरी दुनियां में आके दिल को समझाने कहाँ जाएँ       -#चलो इक बार फिर से अजनबी बन जाएँ हम दोनों       *ये मेरा प्रेम पत्र पढ़ कर , कि तुम नाराज न होना       -#कभी पलकों में आंसू हैं कभी लब पे शिकायत है |        -#  ख़ुदा भी आस्मां से जब ज़मीं पर देखता होगा        *ज़रा नज़रों से कह दो जी निशाना चूक न जाए |        *मुहब्बत ही न समझे वो जालिम प्यार क्या जाने |        *हजारों ख्वाहिशें इतनी कि हर ख्वाहि...

उर्दू लफ़्ज़ों के हिंदी सरल अर्थ

उर्दू शब्दों के सरल हिन्दी पर्याय अक़्ल = बुद्धि, तर्क, ज्ञान, मति, प्रज्ञा, मस्तिष्क, ग्यान, अकबर = सबसे महान, महानतम, महत्तम, अकसर = अधिकतर, बहुत बार, बहुधा, विशेषकर, प्रायः, लगभग, स...

ग़ज़ल कैसे लिखे, how to write a gazal 2

फ़िल्मी गानों की तकती - :बहर: पार्ट -2 फ़िल्मी गानों की तकती �������������������� (16) *आपके पहलू में आकर रो दिए          *दिल के अरमां आंसुओं में बह गये          *तुम न जाने किस जह...