Skip to main content

गाना या गीत कैसे लिखे।

कैसे एक प्यार भरा गाना लिखें
हमेशा से ही प्यार भरे, रोमांटिक गाने, अन्य गानो की तुलना में सूची में ऊपर रहे हैं। सामान्यतः हजारो ऐसे गाने है जो "मैं तुमसे प्यार करता हुँ" से शुरू होते हैं। अगर आप स्वयं का एक प्यार भरा गाना लिखना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आगे पढ़ते रहे!

गीत के शब्द बनाना

1
आपके प्यार के बारे में लिखे: आप अपने दिल को कविता और संगीत में बदले उससे पहले, आप खुद को बिना मीटर और तुकबंदी की असहजता से व्यक्त करना चाहेंगे। यह करने के लिए, आप जिससे प्यार करते है उसके बारे में वर्णन करे, वो आपको कैसा महसूस करवाते है, और साथ होने पर कैसा महसूस करते हैं।
आप उनकी शारीरिक विशेषताओ का वर्णन कर सकते है, साथ में वो कैसे दिखते है, वो कैसे चलते है, वो कैसे प्यार करते है, वो कैसे नाचते हैं —कुछ भी जो उन्हें शारीरिक रूप से दर्शाते हैं।
साथ ही उनका भावनात्मक वर्णन करे। क्या वे मजबूत, साहसी और स्पष्ठवादी या शांतचित या ध्यानशील है l कुछ भी जो वर्णित करता है कि "वो" कौन है और उनकी व्यक्तित्व की विशेषताए भी लिखने के लिए अच्छी हैं।
वर्णन करें "साथ होने के" रिश्ते के बारे में बताये। आप साथ में जो करते है, जो नही करते है उनके बारे में बात करे। आप दोनों कैसे मिले, और आपकी भविष्य की आशाओ के बारे में उनसे बात करे। भले ही असल में प्यार के विषय में साथ में नही है, आप कल्पना कर सकते है की कैसा लगता अगर तुम दोनों साथ "होते"।

2
रूपकालंकार बनाये: यह वह है जहा आपकी रचनात्मकता का काम आता है। आपके प्यार की कहानी को आगे बढ़ाते हुए वर्णन करे जो ज्यादा शाब्दिक नही है। एक रूपकालंकार, यह अपने में सबसे बड़ा आधार हैं, यह दर्शाता है कि क्या कुछ है साथ में क्या कुछ नहीं है का इस्तेमाल करे।
उदहारण के लिए, आप उसके अंगो को प्यार कर सकते है क्योंकि उससे अच्छी खुशबु आती है, ऐसा करना अच्छा है, लेकिन यह प्यार के गाने में अच्छी लगने वाली पंक्ति नहीं होगी! इसकी जगह आप यह लिख सकते है कि वह गर्म, जोशपूर्ण सुगन्धित रातो में फूलो का एक मैदान है।
अपने विवरण का अच्छे से प्रयोग करे, आप जितने ज्यादा रूपकालंकार इस्तेमाल कर सकते है करे। उनमे से कुछ तो शानदार उत्कृष्ठ कृति के रूप में सामने आएंगे, कुछ शहर के कचरे की तरह बेकार होंगे। इस बिंदु पर, आपका लक्ष्य यही है कि आप इसके बारे में खोजे की आप अपने प्यार के बारे में और क्या कह सकते हैं।

3
अपने विवरण को उपमाओं से सजाये: जैसे कि रूपकालंकार, उपमाएँ के द्वारा आप अपने प्यार का कुछ प्रतीकात्मक रूप से वर्णन कर सकते हैं। फिर भी, एक उपमा केवल संकेत करती है कि एक चीज दूसरे के जैसी ही हैं।
फिर से आपके प्रेमी की खुसबू को एक उदहारण के रूप में इस्तेमाल करते हुए, आप यह कह सकते है कि वह फूलो का एक मैदान है। भले ही, बिना यह बताये की ऐसा "क्यों" है, इसे सुनने वालो पर छोड़ दीजिये: वह फूलो के मैदान जैसी है क्योंकि वह रंगीन है, या उससे अच्छी खुसबू आती है, या वो पुरुषो को आकर्षित करती है जैसे मधुमक्खियाँ छत्ते से होती है? सब कुछ संभव है, इसलिए विवरण को पूरा करना सुनिश्चित करे!

4
अपना चित्रण खोजे: एक बार आपने विवरण को भर दिया, और आपके पास अपने दोनों कामनाओ के विषय में साफ अनुमान मिल जाये, और कैसे आप उनका वर्णन करने जा रहे है, आप समझना शुरू कर देंगे की आपका गाना कैसे काम करेगा। आपके गीत के शब्दों को रूप देना, अपने गीतों के शब्दों के बीच की खाली जगहों को भरने के लिए एक पूरी छवि बनाये।
ऊपर दिए गए उदहारण का इस्तेमाल करते हुए, आप बगीचे की पूरी छवि का इस्तेमाल करने का निर्णय भी ले सकते हैं। आप फूलो का इस्तेमाल यहाँ पहले ही कर चुके है। आप शायद जड़ो, या मधुमक्खियों या बगीचे के दूसरे भागो का इस्तेमाल अपने गीत के शब्दों को बनाने के लिए कर सकते हैं।

5
शब्दों की सूची तैयार करे: अपने विवरण का सम्बन्ध बनाने के लिए, अपनी छवि और पर्याय शब्दकोश का इस्तेमाल कर शब्दों की सूची बनाये जिससे आप गीत बना सकते हैं।
उदहारण के तौर पर, "बगीचे," से आप ऐसे शब्द ले सकते है जैसे "वृद्धि", या "फूल", "झुकना", या शायद "काँच का घर" इत्यादि शब्दों को धुंधली छवि बनाने के लिए ले सकते हैं!

6
कुछ कविताये खोजे: खुद के शब्दों की सूची का इस्तेमाल करते हुए एक छवि बनाये, किसी भी संगीत शब्दकोश का इस्तेमाल अपनी हरेक शब्द छवि के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत शब्दों को खोजने के लिए करे। इसमें से कुछ दुसरो से आसान हो सकते हैं!
उदहारण के लिए, शब्द जैसे "फूल" को कविता में देने के लिए: "वर्षा" या "कुंज" और "पुष्प" का आसानी से इस्तेमाल कर सकते है वही जहाँ दूसरे और भी चुनौती हो सकते हैं जैसे "वृद्धि"। आप इस संगीत सूची को इस्तेमाल कर अजीब शब्दों को निकाल कर अपने शब्दों को सीमित करने इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके काम आएंगे, या जो बिल्कुल भी काम नहीं आएंगे।

7
अपने गाने की रुपरेखा तैयार करे: अब आपको अनुमान हो गया होगा कि आप कैसे अपने प्यार को संबोधित करने वाले है, अब आप क्या कहना चाहते है उसकी रुपरेखा तैयार करे, और आप यह कैसे कहना चाहते है। प्यार के गानो का एक विशिष्ट रूप का फॉर्मेट है छंद, छंद, स्वर, छंद, स्वर।"
हर छंद विषय के बारे में कुछ नया कहता है, और स्वर इन सभी को आपस में बांधता हैं। आप हर छंद के भाग में क्या कहना चाहते है इसकी एक रुपरेखा तैयार करे।
उदहारण के लिए, छंद 1 में आप आपके प्यार को कैसे देखते है उसके बारे में बात कर सकते हैं; दूसरे छंद में, वो आपको कैसा महसूस करवाते है; और तीसरे छंद में आपके भविष्य के बारे के विचारो का वर्णन कर सकते हैं।
स्वर कुछ निम्नलिखित चीजे कर सकते हैं: आप अपने प्यार बढ़ने की जगह के रूप में बगीचे को चुन सकते हैं; या इसका इस्तेमाल निराशा को प्रकट करने के लिए करे कि कैसे सारी चीजे कैसे कल्पना के बगीचे से बाहर ही नही आती हैं। यह सब आपके द्वारा बनाये गए विवरण से बन सकता हैं!

अपने गाने को संगीत में डाले

1
खुलेपन से सोचे: इससे पहले कि आप शब्दों को मधुर गीत में बदले, आपको मधुर संगीत के बुनियादी विचारो के साथ आना होगा। बहुत बार जब आप लिखते है, अनायास ही ऐसा घटित होगा। यदि ऐसा होता है, तो आप खुद को भाग्यशाली मानेंगे! फिर भी, ऐसा समय भी आएगा जब आपकी विचार और प्रेरक शक्ति नाकाम हो जायेगी, और आपको मधुर संगीत बनाना पड़ेगा।
शुरूआत करने के लिए अपने रिकॉर्डिंग उपकरण को चालू करे। जहा तक कि यह कैसेट डेक की तरह आसान हैं, या इसमें पेशेवर उपकरण भी शामिल है, सुझाव यही है कि अपने विचारो के पथ पर बने रहे।
अपने गीत के शब्दों को पद्यात्मक साधन की तरह इस्तेमाल करना। अपनी धुन को गुनगुनाना शुरू करे जो आपके साथ होती हैं। अगर आप चाहते है, आप खुद के असली शब्दों को धुन बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं, अन्यथा आप कलाकार पीटर गेब्रियल की के जैसे भी कर सकते हैं, और बेतुके तरीके से शब्दांशों को गा सकते है जिससे आपको धुन का कुछ अनुमान हो जायेगा।
ऐसा करीब आधे घंटे के लिए करे, फॉर कुछ आराम करे। एक छुट्टी ले, कुत्ते को घुमाने ले जाये, अपना पसंदीदा टेलीविजन शो या फ़िल्म देखे—इससे कोई फर्क नही पड़ता आप क्या करे, जितनी देर में आप अपने दिमाग और कानो को आपके गाने से खाली करे जिसमे लगभग एक घंटा लग जायेगा।

2
आपने जो रिकॉर्ड किया है उसे सुने: एक कलम और कागज लेकर बैठे। इसमें कुछ भाग होंगे जो आपको रोकंचक कर देंगे, और कुछ जो आपको तुरंत सुना देंगे। जो आपको प्रभावित करते है उन्हें लिख दे, और उसे अपनी धुन बनाने के लिए इस्तेमाल करे।
जैसे ही आप अपनी संगीत के विचार बनाना शुरू कर दे, उन्हें आपके गिटार या पियानो पर बजाने के लिए भेज दे। अगर आपकी भी, बहुत से लोगो की तरह प्रशिक्षित आवाज नही है, तो पियानो या गिटार पर धुन बजाने से आपको गाने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।

3
तालमेल जोड़ना: जैसे आपने मधुर गीत तैयार कर लिया, यह ऐसा है कि आपने तालमेल को अंतर्निहित कर लिया जो आप इस्तेमाल करोगे। अपने गाने को गाये, तारो के साधारण संरचना को समझे, यह कोई अनोखा या जटिल नही होना चाहिए—मधुर गीत से बाद में सुर ताल वापिस भी निकाल सकते है, जिसमे आप दूसरे पसन्द की रूचि या किसी बिलकुल दूसरे स्वाद के हिसाब से भी जोड़ सकते हैं।
यह एक लयबद्ध संरचना के साथ शुरू करने के लिए बराबर मान्य हैं, और तारो पर आधारित मधुर गीत का कार्य पूरा करे, बल्कि आस पास के दूसरे तरीके भी। असल में, आप गाने के शब्दों से पहले पीछे चलने वाला संगीत भी बना सकते है। कुछ लोग एक कार्य को दूसरे से आसान पाते हैं। अगर पहला रास्ता आपके लिए काम नहीं करता तो, उसकी जगह दूसरा करने की कोशिश करे।

4
इन सब को साथ कर दे: एक बार जब आपको शब्द मिल जाये, धुन, और लय भी सही है, इसे चलाये! अपने रिकॉर्डिंग डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए, गाने में से कुछ परिवर्तित भाग रिकॉर्ड करें, फिर इसे रात भर रहने दे। अगले दिन जो अपने रिकॉर्ड किया उसे सुने, और इसके हर भाग में से सर्वश्रेष्ठ परिवर्तित को चुने, और उसे अपने गाने को सुधारने में करे।
इसी प्रक्रिया को तब तक दोहराये जब तक आप अपने गाने से संतुष्ट ना हो जाये। जब आप सब पूरा कर चुके है, अपने प्यार को खोजे, और अपना गाना गाए!


Advertisement
सलाह
Edit
सुनिश्चित करे कि यह आपके दिल से आया हैं।
भले ही यह आपका पुराना प्यार हो या जिसके साथ अभी हो, अपने दिल की बातो को भरने से डरे नही।
आप अपने किसी के बारे में असल में क्या महसूस करते है वो लिखे।
इसमें अपने गीत के शब्दों में अपनी भावनाये दर्शाये और उन्हें दिल को छूने वाला बनाये।
इस बारे में सोचे कि आप उस व्यक्ति के बारे में सोचते है जो आपके गाने को बेहतर बनाते है।
सुनिश्चित करे कि लिखते और गेट समय यह आपके दिल की आवाज हों।
अपने प्रेमी को भी इन संकेतो का अहसास करवाने की कोशिश करे। गीतों के ऐसे शब्दों को चुने जो किसी और के बारे में नहीं है, उन्हें बताये यह उनके बारे में है। यह बहुत ही अच्छा प्रेम का तरीका है। सब इसे बहुत अच्छा गाना मानेंगे, लेकिन उन्हें पता है कि यह केवल उनके लिए ही हैं।
इसका आनंद उठाये और चिंता को अपनी क्रियात्मकता के ऊपर हावी ना होने दे।
आप असल में कैसा महसूस करते है यह कहने में बिल्कुल भी ना झिझके।
अपने असली रंग दिखाने और और अपने चयन के बारे में बताने में बिल्कुल भी ना डरे।
अपनी भावनाओ का वर्णन करे।
अगर आप उस इंसान को नहीं बताना चाहते कि यह केवल उनके लिए है तो केवल "आप"या तुम जैसे शब्दों का प्रयोग करें। जो किसी के लिए भी हो सकता हैं!
आप जितना ज्यादा लिखेंगे यह उतना ही आसान रहेगा।
अगर आप खुद उनके लिए गाना चाहते है तो इसे अपनी आवाज देने में बिलकुल भी नहीं घबराये!
बिल्कुल भी नहीं घबराये बस कर दे।
पॉवर टैब, पेशेवर गिटार, और दूसरे संगीत रिकॉर्डिंग एप्स गाने लिखने के लिए सबसे अच्छे रहेंगें
"प्यार" शब्द की ज्यादा पुनरावृति नहीं करे! आपके उनके लिए अहसास को बिना "प्यार", "जान" जैसे शब्दों के कहने की कोशिश करे।
चीजो के बिगड़ने से ना डरे। बस आपकी असलियत बरकरार रखते हुए गीतों के वो शब्द लिखे जो आप चाहते है। सुनिश्चित करे की यह सब आपकी पसंद का वर्णन करता है और कुछ उपमाओं का इस्तेमाल करे।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

1) कागज और पेन्सिल या एक कम्प्यूटर
2) एक संगीतवाद्य

Comments

Popular posts from this blog

फिल्मी गानों की तकती बहर पार्ट-1

फ़िल्मी गानों की तकती के कुछ उदाहरण ....           1222 1222 1222 1222                             ( hazaj musamman salim ) (१) -#बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है |       -#किसी पत्थर की मूरत से महोब्बत का इरादा है       -#भरी दुनियां में आके दिल को समझाने कहाँ जाएँ       -#चलो इक बार फिर से अजनबी बन जाएँ हम दोनों       *ये मेरा प्रेम पत्र पढ़ कर , कि तुम नाराज न होना       -#कभी पलकों में आंसू हैं कभी लब पे शिकायत है |        -#  ख़ुदा भी आस्मां से जब ज़मीं पर देखता होगा        *ज़रा नज़रों से कह दो जी निशाना चूक न जाए |        *मुहब्बत ही न समझे वो जालिम प्यार क्या जाने |        *हजारों ख्वाहिशें इतनी कि हर ख्वाहिश पे दम निकले |        *बहुत पहले से उन क़दमों की आहट जान लेते हैं |        *मुहब्बत हो गई जिनको वो परवाने कहाँ जाएँ |        *मुझे तेरी मुहब्बत का सहारा मिल गया होता |        *सुहानी रात ढल चुकी न जाने तुम कब आओगे |        *कभी तन्हाईयों में भी हमारी याद आएगी |        *परस्तिश की तमन्ना है, इबादत का इरादा है | (pa1ras2tish2 kii2 ta1man2na2 hai2 'i1baa2dat2 ka2 i1raa2daa2 h

उर्दू से हिंदी शब्द कोश

🌹🌹 *उर्दू से हिंदी शब्द कोश*🌹🌹                    *क़िस्त 67* 🔹इफ़लास  افلاس(पु०अ०-इफ़्लास)दरिद्रता,ग़रीबी। 🔹इफ़लाह  افلاح(पु० अ०-इफ़्लाह)भलाई,उपकार। 🔹इफ़शा,अ افشا(पु०अ०-इफ़्शा) प्रकट करना,ज़ाहिर करना। 🔹अफ़शां افشاں(स्त्री०फ़ा०)चाँदी सोने का बुरादा जो औरतें बालों पर छिड़कती या मांग पर लगाती हैं,जो चीज़ छिड़की जाय। 🔹अफ़शानी افشانی(वा०स्त्री०फ़ा०)छिड़कना,बिखेरना। 🔹अफ़शुरदह افشردہ(वि०फ़ा०)निचोड़ा हुआ,पु०-वो शरबत जो फल इत्यदि निचोड़ कर बनाई जाय। 🔹इफ़हाम افہام(पु०अ०)समझाना। 🔹इफ़ाक़ा افاقہ)पु०अ०-इफ़ाकः)रोग आदि में कमी,होश में आना। 🔹इफ़ादत افادت(स्त्री०अ०)हित करना,लाभ पहुँचाना। 🔹इफ़दा افادہ( पु०अ०)लाभ,राहत। 🔹इफ़्तख़ार   افتخار(पु०अ०-इफ्तिख़ार)फ़ख़्र या अभिमान करना,प्रतिष्ठा,इज़्ज़त। 🔹इफ़्तताह افتتاح(पु०अ०)पु०अ०)खोलना,ज़ाहिर करना,बेनक़ाब करना,शुरू करना। 🔹इफ़्तिरा افترا(पु०अ०)झूठा कलंक,तोहमत। 🔹इफ़्तिरा परदाज़ افترا پرداز --तोहमत लगाने वाला,इल्ज़ाम लगाने वाला। 🔹इफ़्तिरा परदाज़ी افتراپردازی--बुहतान लगाना,तोहमत रखना,इल्ज़ाम लगाना। क्रमशःजारी ----------         

सामान तुक वाले शब्द

४ वर्ण के तुकांत शब्द : - छोहगर ३ वर्ण के तुकांत शब्द : - छोहगर २ वर्ण के तुकांत शब्द : - अँखिगर अगर अगर-बगर अग्गरअचगर अजगर अजागर अठोंगर अतिजागर अनागर अपगर अभिजागर असगर आकबती लंगर आगर आजगर उजागर उत्तरी सागर उत्तूगरउप-नगर उप-सागर कगर कग्गर कठंगर कनिगर कमंगर कमागर कमानगर कलईगर कसगर काँसागर कागर कारगर कारीगर कीमियागर कुंदीगर कुशीनगर कृष्ण सागर कैगर कोफ्तगर क्षीर-सागर खंगर गंगा-सागर गंधर्व-नगर गचगर गर गर्गरगागर गानगर गिरि-नगर गुण-सागर गुदगर घोगर चगरचिकनगर चुँदरीगर चोगर छग्गर छागर छीर-सागर छोहगरजगर जगरमगरजाँगर जागर जाणगर जादूगरजिगर जिल्दगर जोइगर झगर टगर टूगर टेंगर डंगर डगरडग्गर डाँगरडिंगरडूँगर डोंगरडोगरढींगरतगरतबकगर तसगरतीरगरत्र्यंगरदगरदधि-सागर दबकगरदबगरदया-सागरदहेंगर दाँगर दागर दादगर दान-सागर दिगर दिव्य-नगर दीगर दीपगर दुःख-सागर दोगरधंगर धाँगरधूर-डाँगर नंगर नगर नगीनागर नट-नागर नब्दीगर नय-नागर नाँवगर नागर निगरपनिगरपरिनगरपरिनागर पश्चिम-सागर पांडव-नगर पागरपुष्कर-सागर पूर्व-सागर पोगर प्रजागर