Skip to main content

कटहल सर्दियों का शेर

कटहल एक ऐसी सब्जी है जिसके बारे में तमाम किस्म की अफवाहें फैलाई गई, इसे भला बुरा कहा गया, इसके नाम पर गालियां बना दी गई।

यहां तक कि मोदी जी से जब जनता-जनार्दन ने 15 लाख मांगे तो सरकार बोली 'कटहल देंगे'। याद रखिये कटहल में इंग्रेडिएंट्स नहीं पड़ते माल पड़ता है।

किसी होटल के मीनू में मैने कभी कटहल नही दिखा। कटहल को अपवर्जित मान लिया गया। सनातनी ब्राह्मणों ने बेशर्मी के साथ कटहल को मटन का समतुल्य बता दिया। यह दुखद था पर था।

मैं जब भी ठंड को अपने अगल बगल देखता हूँ या खुद को अकेला पाता हूँ तो कटहल खाता हूं।

जनवरी के महीने में अगर कटहल न बने तो सब व्यर्थ है। हांलाकि अभी केवल छ्त्तीसगढ़ महाराष्ट्र में यह अमृत फल दिख रहा। इसकी सब्जी में  प्याज ,लहसुन और गरम मसाले हैं जिसमे तेजपत्ता,दालचीनी और बड़ी इलायची अनिवार्य है। इसे तब तक पकाना चाहिए जब तक कलेजा खुद न कहने लगे अब बर्दाश्त के बाहर है। 

कटहल की सब्जी स्टील या शीशे के बर्तन में नही मिट्टी के बर्तन में ही जिसे हम कसोरा कहते हैं उसमें परोसे,पूड़ी हरगिज नही चलेगी,कचौड़ी या फिर पराठे के साथ ले, साथ मे भैंस के दूध की काजू,चिरौंजी, छुआरा डली खीर और चटनी।

 कटहल परोसने के बाद  खिलाने वाले को जो आशीर्वाद मिलेगा पहले न मिला होगा। जब यह सब गले के नीचे उतरेगा तो आत्मा खुद बोलेगी 'बोलो सियाबर रामचंद्र की जय", अल्लाह हू अकबर

तारिक़ अज़ीम 'तनहा'

Comments

Popular posts from this blog

फिल्मी गानों की तकती बहर पार्ट-1

फ़िल्मी गानों की तकती के कुछ उदाहरण ....           1222 1222 1222 1222                             ( hazaj musamman salim ) (१) -#बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है |       -#किसी पत्थर की मूरत से महोब्बत का इरादा है       -#भरी दुनियां में आके दिल को समझाने कहाँ जाएँ       -#चलो इक बार फिर से अजनबी बन जाएँ हम दोनों       *ये मेरा प्रेम पत्र पढ़ कर , कि तुम नाराज न होना       -#कभी पलकों में आंसू हैं कभी लब पे शिकायत है |        -#  ख़ुदा भी आस्मां से जब ज़मीं पर देखता होगा        *ज़रा नज़रों से कह दो जी निशाना चूक न जाए |        *मुहब्बत ही न समझे वो जालिम प्यार क्या जाने |        *हजारों ख्वाहिशें इतनी कि हर ख्वाहि...

उर्दू लफ़्ज़ों के हिंदी सरल अर्थ

उर्दू शब्दों के सरल हिन्दी पर्याय अक़्ल = बुद्धि, तर्क, ज्ञान, मति, प्रज्ञा, मस्तिष्क, ग्यान, अकबर = सबसे महान, महानतम, महत्तम, अकसर = अधिकतर, बहुत बार, बहुधा, विशेषकर, प्रायः, लगभग, स...

बनहेरा टांडा का नौजवान: शबाब की सरमस्ती या मुस्तक़बिल की तामीर? | तारिक़ अज़ीम 'तनहा' | Banhera Tanda

बनहेरा टांडा का नौजवान: शबाब की सरमस्ती या मुस्तक़बिल की तामीर? |  एक गाँव की फ़िक्र , नौजवानों की ग़फ़लत और ज़ेहन की वीरानी का सवाल तहरीर: तारिक़ अज़ीम ' तनहा ' किसी बस्ती की अस्ल पहचान उसके बुलंद मकानों , वसीअ सड़कों , चमकती गाड़ियों और लोगों के ज़ाहिरी ठाठ-बाठ से नहीं होती , बल्कि उसके अफ़्कार , इल्म , किरदार और नस्ल-ए-नौ की फ़िक्री सतह से होती है। जिस बस्ती के नौजवानों के सीने में बुलंद ख़्वाब , ज़ेहन में सवाल , निगाहों में बसीरत और दिल में कुछ कर गुज़रने का जज़्बा मौजूद हो , उस बस्ती का मुस्तक़बिल पुरउम्मीद होता है। लेकिन जहाँ शबाब तो हो , सरगर्मी तो हो , जिस्मानी नुमाइश का शौक़ तो हो , मगर इल्म की तलब , फ़िक्र की गहराई और मुस्तक़बिल की तामीर का एहसास कमज़ोर पड़ने लगे , वहाँ ठहरकर अपने सामूहिक मिज़ाज का मुहासबा करना ज़रूरी हो जाता है। मेरा गाँव बनहेरा टांडा है। इस मिट्टी से मेरी वाबस्तगी महज़ पैदाइश या रिहाइश का रिश्ता नहीं , बल्कि एक जज़्बाती और फ़िक्री रिश्ता भी है। इसी बस्ती की गलियों में लोग बड़े होते हैं , इसी की आबोहवा में बच्चों के ख़्वाब परवान चढ़ते हैं और इ...