Skip to main content

विश्व धनी जगत सेठ और अंग्रेज़ी हुक़ूमत

अपने समय में विश्व का सबसे धनी व्यक्ति जगत सेठ 
""""""""""""""""""""""""""""""""
मुर्शिदाबाद में नवाब सिराजुद्दौला के समय एक जगत सेठ हुआ करते थे नाम था फतेहचंद , वह मारवाड़ी थे

वह अपने समय में विश्व के सबसे धनी व्यक्ति थे , हुंडी व सूद पर क़र्ज़ का कारोबार करते थे ,उनका कारोबार पूरे उत्तर भारत में फैला हुआ था  राजा महाराजा नवाब उन से कर्ज लिया करते थे ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी उनके पैसों के सहारे ही भारत में क़दम जमाए थे वह ईस्ट इंडिया कंपनी को भी कर्ज देते थे 

उनके पास कितनी दौलत थी  इस का अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता खुद अंग्रेजों का कहना था कि उनकी दौलत ब्रिटेन की कुल जीडीपी से ज़्यादा है 

आगे चलकर उन पर राजनीति सवार हुई , नवाब सिराजुद्दौला के विरुद्ध मीर जाफर को खड़ा कर दिया, फिर मीर जाफर की हत्या करा कर उनके भतीजे मीर कासिम को नवाब बना दिया फिर मीर कासिम को भी उनके बच्चों के साथ कत्ल करवा दिया 

शुरू में अंग्रेज देखते रहे जब जगत सेठ की राजनीति ज्यादा बढ़ने लगी उन्होंने हाथ खींच लिया पैसे पैसे का मोहताज कर दिया एक समय ऐसा भी आया कि उनकी संतान अंग्रेजी सरकार के पेंशन पर जीती रही और आखिर में सन 1912 में वह पेंशन भी बंद कर दी गई

 - Tariq Azeem Tanha


Comments

Popular posts from this blog

फिल्मी गानों की तकती बहर पार्ट-1

फ़िल्मी गानों की तकती के कुछ उदाहरण ....           1222 1222 1222 1222                             ( hazaj musamman salim ) (१) -#बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है |       -#किसी पत्थर की मूरत से महोब्बत का इरादा है       -#भरी दुनियां में आके दिल को समझाने कहाँ जाएँ       -#चलो इक बार फिर से अजनबी बन जाएँ हम दोनों       *ये मेरा प्रेम पत्र पढ़ कर , कि तुम नाराज न होना       -#कभी पलकों में आंसू हैं कभी लब पे शिकायत है |        -#  ख़ुदा भी आस्मां से जब ज़मीं पर देखता होगा        *ज़रा नज़रों से कह दो जी निशाना चूक न जाए |        *मुहब्बत ही न समझे वो जालिम प्यार क्या जाने |        *हजारों ख्वाहिशें इतनी कि हर ख्वाहि...

सामान तुक वाले शब्द

४ वर्ण के तुकांत शब्द : - छोहगर ३ वर्ण के तुकांत शब्द : - छोहगर २ वर्ण के तुकांत शब्द : - अँखिगर अगर अगर-बगर अग्गरअचगर अजगर अजागर अठोंगर अतिजागर अनागर अपगर अभिजागर असगर आकबती लं...