दुनिया की नज़रें इस वक़्त सिर्फ़ मिसाइलों और हमलों की सुर्ख़ियों पर टिकी हैं, मगर समंदर के सीने में एक और कहानी पल रही है ख़ामोश, मगर कहीं ज़्यादा ख़तरनाक।
मामला शुरू होता है हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) से वो अहम गुज़रगाह (Sea Route) जिससे दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल और तिजारत (Trade) हासिल करता है।
जब यह रास्ता महदूद (Restricted) हुआ, तो जहाज़ों की रफ़्तार थम गई। पहले कुछ, फिर दर्जनों, और अब सैकड़ों जहाज़ खाड़ी में ठहर गए।
यह ठहराव सिर्फ़ माल का नहीं था यह इंसानी ज़िंदगियों का ठहराव भी बन गया।
इन जहाज़ों के अंदर मौजूद क्रू (Crew – जहाज़ी अमला) अब राशन बाँटकर खा रहा है। पानी महदूद है, ईंधन (Fuel) कम होता जा रहा है, और 45 डिग्री की शदीद गर्मी में ये जहाज़ समंदर में जैसे कैद हो गए हैं।
मगर असली ख़तरा यहीं खत्म नहीं होता।
हालिया दिनों में कई जहाज़ों पर हमले हुए हैं। कहीं आग लगी, कहीं तेल का रिसाव (Oil Spill) हुआ, और कहीं जहाज़ सीधे निशाना बने। यह कोई स्थिर सूरत-ए-हाल (Stable Situation) नहीं—यह एक वक़्ती बम (Ticking Time Bomb) है जो किसी भी लम्हे फट सकता है।
अब तस्वीर का सबसे अहम पहलू देखिए—
क्या सभी जहाज़ फंसे हुए हैं?
जवाब है: नहीं।
कुछ जहाज़ बाआसानी (Smoothly) गुजर रहे हैं
जहां मजबूत निगरानी (Escort) है, जहां सियासी या मआशियाती असर (Influence) है, वहां रास्ता खुला है।
यानी यह रास्ता बंद नहीं हुआ बल्कि एक “मुन्तख़ब फ़िल्टर (Selective Filter)” बन गया है।
सीधी ज़बान में: जिसका निज़ाम (System) मजबूत है, वही आगे बढ़ रहा है… बाकी इंतज़ार में खड़े हैं।
अब उस माल (Cargo) को समझिए जो इन जहाज़ों में है
तेल (Oil), खाद (Fertilizer), और कंटेनर सामान (Container Cargo)। यह सिर्फ़ तिजारत नहीं, बल्कि दुनिया की रोज़मर्रा ज़िंदगी का बुनियादी हिस्सा है।
अगर यह सप्लाई (Supply) देर से पहुंचेगी या रुकेगी, तो असर हर घर तक जाएगा।
कल जब ख़बर आएगी
“खाद महंगी हो गई”
“खाना महंगा हो गया”
“महंगाई बढ़ गई”
तो यह अचानक नहीं होगा…
यह आज के इसी ठहरे हुए समंदर की कहानी होगी।
इस पूरी सूरत-ए-हाल का सबसे तल्ख़ पहलू यह है कि जो जहाज़ दुनिया को ईंधन देने निकले थे, आज खुद ईंधन की कमी का शिकार हो रहे हैं।
और आखिर में समझिए
हॉर्मुज़ अब सिर्फ़ एक समुद्री रास्ता नहीं रहा…
यह एक इम्तिहान बन गया है।
कौन गुज़रेगा,
कौन रुकेगा,
और कौन वहीं फंसा रहेगा।
और जो 400 जहाज़ इस वक़्त समंदर में खड़े हैं—
वो सिर्फ़ माल नहीं, बल्कि हज़ारों इंसानी ज़िंदगियां अपने साथ लिए खड़े हैं।
बाक़ी दुनिया?
वो अब भी सिर्फ़ सुर्ख़ियां पढ़ रही है—
“एक और हमला…”
तारिक़ अज़ीम तनहा
Comments
Post a Comment